ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम के कनिष्ठ खाद्य अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को ₹4000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रतलाम के जावरा तहसील में छापामार कार्रवाई करते हुए जूनियर खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त की टीम ने बताया कि उन्होंने कनिष्ठ खाद्य अधिकारी को उनके लिए आवंटित शासकीय आवास में ₹4000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी कनिष्ठ खाद्य अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई। योजना के तहत प्रेम कुमार अहिरवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते जावरा स्थित शासकीय आवास पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। मामले को लेकर लोकायुक्त ने नियमानुसार कार्यवाही की।

शिकायतकर्ता देवी सिंह गुर्जर ने बताया कि “अर्निया गुर्जर में राशन दुकान मां भगवती स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है, किसी कारण राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया था, राशन दुकान बहाल करने के लिए जब संपर्क किया गया तो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार ने रुपयों की मांग रखी,“ उन्होंने दुकान को बहाल करने के लिए ₹15000 की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस उज्जैन में कराई थी।

इस मामले में लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने कहा कि “भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई. इसके बाद आरोपी को मौके पर ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.