ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मुख्यमंत्री संबल योजना- इंसान के जन्म पर रू 16000 और मृत्यु पर 200000 रू की आर्थिक सहायता शासन से मिलती है।

भोपाल। मुख्यमंत्री संबल योजना मे इंसान के जन्म पर रू 16000 और मृत्यु पर 200000 रू की आर्थिक सहायता शासन से मिलती है। मध्य प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के हित में बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है जिसे मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के असंगठित क्षेत्र के सभी नागरिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करना है। इस योजना के तहत नागरिकों को संबल कार्ड बनाना होता है। जिस कार्ड की मदद से उन लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओ का लाभ प्रदान किया जाता हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे नागरिकों की आर्थिक मदद करने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत नागरिकों को संबल कार्ड प्रदान किया जाता है जिसकी मदद से उन्हें विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। संबल कार्ड के तहत विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं जैसे दृ बच्चों की अच्छी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करना, दुर्घटना बीमा प्रदान करना, बिजली बिल माफी, किसानों को खेती करने के लिए उपकरण प्रदान करना इसके अलावा प्रस्तुति सहायता प्रदान करना।

 

संबल कार्ड के लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मजदूर, गरीब परिवार और बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवार हैं। इस कार्ड के लाभ से आवेदक को 16000 रुपए की प्रसूति सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत संबल कार्ड बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिसकी पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में नीचे प्रदान की है इसलिए इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े, ताकि आप भी संबल कार्ड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सके।

संबल कार्ड बनाने हेतु पात्रता
संबल कार्ड बनाने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।
आवेदक के पास BPL कार्ड होना जरूरी है।
आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य में ही होनी चाहिए।
संबल कार्ड बनाने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम ही होनी चाहिए।
आवेदक की परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं कर रहा होना चाहिए।

संबल कार्ड के लाभ
संबल कार्ड के होने से बच्चों की अच्छी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
इस योजना से लोगों को निशुल्क दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाता है जिसमें प्राकृतिक दुर्घटना मृत्यु में 4 लाख रुपए आवेदक के परिवार को प्रदान किए जाते हैं और सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपय की आर्थिक सहायता आवेदक के परिवार को प्रदान की जाती है।
यदि किसी दुर्घटना में आवेदक अपाहिज हो जाता है तो उसे ₹100000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
संभल कार्ड के अंतर्गत सरल बिजली बिल योजना के तहत बड़े-बड़े बिजली बिल कम या माफ ही कर दिए जाते हैं।
संबल कार्ड के होने से महिलाओं को ₹16000 की प्रसूति सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह अपना और अपने होने वाले बच्चे का अच्छी तरीके से पालन पोषण कर सके।
किसानों को खेती करने हेतु बेहतर कृषि उपकरण खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
किसानों को खेती करने हेतु खाद एवं बीज की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.