दो प्लास्टिक की केन मे भरी 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब एंव मोटर सायकल जप्त
Madhya Pardesh//मंदसौर। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे संक्षिप्त विवरण मे बताया की पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक शराब की धरपकड के अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे जो गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामडी निरीक्षक नीरज सारवान के कुशल नेतृत्व में उनि रितेश नागर व थाना पिपलियामण्डी पुलिस टीम को मिली सफलता।
27 जुलाई 2024 को थाना पिपलियामण्डी क्षेत्र अन्तर्गत जहरीली अवैध शराब की सूचना मुखबिर द्वारा मिलने पर का सउनि शिवकुमार सिंह राजावत व उनकी टीम द्वारा सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही करते हुए पिपलियामंडी दृ नीमच ओवरब्रीज के नीचे से आरोपियो राहुल पिता समरथ बावरी उम्र 21 साल निवासी रुपी थाना मल्हारगढ़ तथा तेजमल पिता राधेश्याम बावरी उम्र 21 साल निवासी रुपी थाना मल्हारगढ़ के आधिपत्य वाली एक बिना नंबर की काले रंग की हिरो एच एफ डिलक्स से 02 प्लास्टिक की पीले रंग की केनो मे भरी 60 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली शराब को जप्त किया गया व आरोपियो राहुल बावरी व तेजमल बावरी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेवचना मे लिया गया। आरोपिया से अवैध शराब के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज सारवान, उनि रितेश नागर, का सउनि शिवकुमार सिंह राजावत, आर 697 वाजीद खान, आर 212 शांतिलाल गुर्जर, आर चालक 752 सुंदर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।