ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

वर्षा की कामनाएं, मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला मे गधे को गुलाब जामुन खिलाये गये। आज अच्छी वर्षा हो रही है।

Madhya Pardesh// मंदसौर। वर्षा की कामनाएं, मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला मे गधे को गुलाब जामुन खिलाये गये। पिछले कई दिनों से मंदसौर जिले में बारिश नहीं हो रही थी, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस संकट को दूर करने के लिए चंद्रपुरा क्षेत्र के लोगों ने एक अनोखा टोटका किया। उन्होंने शमशान घाट में गधों से हल जुतवाए और वहां पर काले मूंग और नमक की बुवाई की।
टोटका करते समय लोगों ने दो युवकों को गधों पर बिठाकर पूरे क्षेत्र में घुमाया। इस अनोखे टोटके के दौरान कहा गया कि यदि मंदसौर जिले में अच्छी बारिश होगी, तो इन गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे।

टोटका सफल हुआ और जिले भर में अच्छी बारिश हो गई। 7 दिन पहले किए गए इस टोटके के बाद, चंद्रपुरा क्षेत्र में लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

चंद्रपुरा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गधों से हल चलवाने और मूंग-नमक की बुवाई करने के बाद ही बारिश शुरू हुई। इस कारण, आज उन्होंने अपने वादे के अनुसार गधों को गुलाब जामुन खिलाए। यह अनोखा तरीका सफल साबित हुआ और अब जिले भर में लोग इस टोटके की चर्चा कर रहे हैं।
मंदसौर जिला मे अब रूक रूक कर आज अच्छी वर्षा हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.