ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

कटनी जिले में कुएं में उतरे 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत,

भोपाल।। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कुएं में उतरे 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गयी। ये सभी लोग सबर्सिमल पंप डालने के लिए कुएं में उतरे थे। अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। गैस रिसाव से सभी लोग अंदर ही बेहोश हो गए। 8 घंटे के बाद कुएं से सभी के शव निकाले गये। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना कटनी जिले के जुहली गांव की है।

जुहली गांव में रामकुमार दुबे के खेत में बने पुराने कुआं में जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। बताया जा रहा है कि हाल ही में दुबे परिवार द्वारा कुएं में बोरिंग कराई गई थी जिसमें कमर्शियल पंप लगाने परिवार के 2 लोग उतरे थे। उनको हो रही दिक्कतों को देखते हुए 2 पड़ोसी भी आ गए और कुएं में उतर गये। हालांकि 35 फीट गहरे कुएं में जैसे-जैसे चारों नीचे उतरे वैसे वैसे जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। चारों लोग कुएं के अंदर बेहोश हो गये।

नवांगत जागरूक कलेक्टर दिलीप यादव ने बताया कि जुहली ग्राम निवासी राजाभैया उर्फ रामकुमार दुबे 38 वर्ष के खेत में बने कुएं में हाल ही बोरिंग करवाई गई थी। उसमें कमर्शियल पंप लगाने उनके भतीजे निखिल दुबे और पड़ोस के 2 चचेरे भाई राजेश कुशवाहा सहित पिंटू उर्फ देवेंद्र कुशवाहा भी मदद के लिए साथ उतरे। तभी कार्बन डाइऑक्साइड गैस का रिसाव होने लगा। इस वजह से सभी लोग कुएं में बेहोश हो गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.