ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया। पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन

पितृ-पर्वत पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रारंभ किये गये “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम में पौध-रोपण किया। इसके पहले उन्होंने हनुमान धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं उत्तरप्रदेश के विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी पौध-रोपण किया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती कुसुमबेन शाह की स्मृति में पीपल का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीला पूनमचंद यादव की स्मृति में एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती अयोध्यादेवी विजयवर्गीय की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। पौध-रोपण के साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिये एवं अपनी धरती माता को हरा-भरा रखने के लिये एक पेड़ अवश्य लगायें और इनकी रक्षा का संकल्प भी लें।

इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, स्थानीय सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेन्द्र हार्डिया, गोलू शुक्ला ‍सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संभागायुक्त दीपक सिंह, आईजी अनुराग, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.