ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

मध्य प्रदेश-जंगली हाथियों को हटाया जाये, कोई जनहानि न हो : कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल

भोपाल । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में इन दिनों पाँच जंगली हाथियों के समूह से बिछड़े दो हाथियों के मानव बस्तियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में खुलेआम विचरण करने की घटना प्रकाश में आई है। जिससे ग्रामीणजन परेशान एवं भयभीत हैं।

ग्रामीणों की यह परेशानी जानकर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने गुरूवार को अपने गृह जिले अनूपपुर पहुँचकर जंगली हाथियों के खुलेआम विचरण पर गहन चिंता जाहिर की। उन्होंने कमिश्नर शहडोल, कलेक्टर अनूपपुर एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जान-माल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये। श्री जायसवाल ने वन विभाग के जिलाधिकारियों को इन प्रवासी हाथियों के लिये कैप्चर ऑपरेशन चलाकर मानव बस्तियों से हटवाने तथा इन्हें पकड़कर निकटवर्ती बांधवगढ़ नेशनल पार्क में छोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन जंगली हाथियों के खुलेआम विचरण के कारण मानव बस्तियों में किसी भी प्रकार की अप्रिय या भय की स्थिति निर्मित न होने पाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.