ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मारपीट के वायरल विडियो पर मन्दसौर पुलिस ने तुरन्त संज्ञान लेकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियो को किया गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मारपीट के वायरल विडियो पर मन्दसौर पुलिस ने तुरन्त संज्ञान लेकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियो को किया गिरफ्तार, 30.06.2024 को पीडित राहुल पिता सुरेश माली निवासी ग्राम वरुखेड़ा जिला नीमच को तोपखेडा बालाजी मन्दीर के पास गलियाखेडी बुलाकर मारपीट करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस पर पु्लिस अधीक्षक मन्दसौर  अनु्राग सुजानिया के द्वारा तत्काल थाना प्रभारी वायडीनगर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मन्दसौर सतनामसिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी वायडीनगर सन्दीप मंगोलिया ने पृथक-पृथक टीमो का गठन किया गया जिसमे एक टीम को पीडित राहुल से घटना के संबंध मे पुछताछ एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु रवाना किया गया जो टीम के द्वारा नीमच जाकर पीड़ित से घटना के सम्बंध में पूछताछ 0 पर एफआईआर लेख की गई, उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय एवं उपनिरीक्षक विनय बुन्देला की टीम को आरोपियो की धरपकड हेतु रवाना किया गया पीड़ित की रिपोर्ट पर से पुलिस के द्वारा अपराध धारा 323,294,506,147,148 आईपीसी 3(1) द, 3 (1) ध 3(2) va sc st act में कायमी कर घटना कारित करने वाले आरोपीगण परसराम माली पिता लक्ष्मीनारायण निवासी गल्याखेडी, दिनेश मालीपिता हेमशंकर निवासी खिलचीपुरा, सुरनील माली पिता मिश्रीलाल माली निवासी गल्याखेड़ी, मुन्नालाल पितालक्ष्मीनारायण माली निवासी गल्याखेड़ा वासुदेव माली पिता ओमप्रकाश माली निवासी गल्याखेड़ा, रवि पितारामनाराय्रण माली निवासी मल्हारगढ़, संजय पिता नागुलाल माली निवासी गल्याखेड़ी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य फरार साथियो की तलाश सरगर्मीं से जारी है। पीड़ित ने आरोपीगणो की बहन से प्रेम विवाह किया था इसी कारण आरोपियो ने घटना की थी विवेचना कार्यवाही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.