मंदसौर। शहरी क्षेत्र मे लम्बे समय से मोटर सायकल चोरी की घटना हो रही थी जिसको लेकर शहर में हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की धर पकड़ कर उन्हें गिरफ्तार कर अभियान स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के निर्देशन में व थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिह राठोर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले आरोपी से चोरी गई 04 मोटर साईकिल कीमती 1,75,000 रुपये के मशरूका को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। फरियादी सुरेन्द्र सिंह निवासी जिला मदंसोर की, सिध्दी विनायक हास्पीटल से मोटरसाइकिल चोरी होने पर थाना कोतवाली में रिपोर्ट कि गई, रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 312/24 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर, घटना स्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर विश्वसनीय मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए, मुखबिर की सूचना पर आरोपी जाकिर हुसेन उर्फ छोटु पिता सईद हुसेन शेख मुसलमान उम्र 24 साल निवासी एंजिल सिटी प्रतापगढ को मय चोरी वाहन के साथ गिरफ़्तार किया। गिरफ्तारशुदा आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करते आरोपी द्वारा अन्य वाहन चोरी मे भी अपनी संलिप्तता होना बताया। आरोपी जाकिर हुसेन उर्फ छोटु को प्रतापगढ पुलिया मंदसोर से चोरी गई मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया, गिरफ्तारशुदा आरोपी से अपराध में चोरी गई मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करते आरोपी द्वारा पूर्व में थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई मो.सा. होण्डा कंपनी की भी चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से 04 मोटरसायकल को जप्त कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिह राठोर, उनि विजय पुरोहित, सउनि अभिषेक पाल, सउनि लक्ष्मण खराडी, प्रआर 248 आलोक सिह, प्रआर 121 अर्जुन सिंह, प्रआर 173 हरिश यादव, आर 443 राहुल शुक्ला, आर 861 नरेन्द्र सिंह, आर 236 भानुप्रताप सिंह, आर 463 हरिश राठौर, आर 933 मनीष शर्मा, आर 823 राम पंड्या का सराहनीय योगदान रहा।