ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

सिहोर जिले का पटवारी बटान, सीमांकन और खसरा कागज के लिए ₹25000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

 भोपाल ।  सिहोर जिले का पटवारी बटान, सीमांकन और खसरा कागज के लिए ₹25000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा।  नजदीक सीहोर जिले की रेहटी तहसील कार्यालय में भोपाल की लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए खुलेआम रिश्वतखोरी पकड़ी। अपने हाथ में रिश्वत की रकम रिसीव करने वाले पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अपने ऑफिस में अपनी नाक के नीचे रिश्वतखोरी को संरक्षण देने वाले तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
एसपी लोकायुक्त पुलिस भोपाल को शिकायत मिली थी कि सीहोर जिले की रेहटी तहसील के अंतर्गत पटवारी सचिन यादव द्वारा जमीन के नियम अनुसार बटान, सीमांकन और खसरा अपडेट के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के लिए शिकायत करने वाले ग्रामीण और पटवारी सचिन यादव के बीच एक बार फिर बातचीत करवाई गई। यह बातचीत रिकॉर्ड की गई। ऑडियो एविडेंस मिल जाने के बाद ट्रैप दल का गठन किया गया। 
प्लानिंग के तहत किसान को केमिकल युक्त नोट दिए गए। पटवारी ने रिश्वत देने के लिए ग्रामीण को तहसील कार्यालय में बुलाया। सरकारी ऑफिस में जैसे ही पीड़ित ग्रामीण ने पटवारी सचिन यादव को रिश्वत की रकम ₹25000 अदा की, मौके पर सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सचिन यादव पटवारी को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिन यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.