ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

सुवासरा तहसील डाटा का एंट्री आपरेटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया, मामलाः किशोरपुरा की शासकीय भूमि को निजी करने का

Madhya Pardesh// मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सुवासरा जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री अजय गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ग्रामवासी किशोरपुरा द्वारा इस आशय की शिकायत प्रस्तुत की गई, कि ग्राम किशोरपुरा स्थित भूमि सर्वे नंबर 773 पूर्व में शासकीय थी किन्तु वर्तमान राजस्व अभिलेख में उक्त भूमि निजी होकर अन्य अनावेदक के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज है। मामले की जाँच तहसीलदार सुवासरा के द्वारा जाकर पाया गया कि उक्त भूमि के खसरा खतौनी की पृविष्टियों जाँच की जाने पर पाया गया कि उक्त भूमि के खसरे में कूटरचना की जाकर भूमि को खुर्दबुर्द किया जाकर शासकीय से निजी दर्ज किया जाना प्रतिवेदित करते हुए प्रकरण में अजय गोयल, जुनियर डाटा एंट्री आपरेटर, तहसील सुवासरा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही बाबत लेख किया गया है।

अजय गोयल, जुनियर डाटा एंट्री आपरेटर, तहसील सुवासरा के द्वारा भूमि के खसरे में कूटरचना की जाकर भूमि को खुर्दबुर्द तथा प्रकरण में कूटरचित नकल को प्रमाणित करना श्री गोयल की अपने पदैन कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं संलिप्तता को प्रदर्शित करता है। अजय गोयल, जुनियर डाटा एंट्री आपरेटर, तहसील सुवासरा को कर्तव्यों के निवर्हन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने के कारण म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 की धारा 09 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय भू-अभिलेख मन्दसौर रहेगा। निलंबन अवधि में श्री अजय गोयल, जुनियर डाटा एंट्री आपरेटर, तहसील सुवासरा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.