ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाए- मंदसौर कलेक्टर श्री यादव , आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाए

Madhya Pardesh// मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आने वाले पर्व जिसमे इदुलजुहा, मोहर्रम, श्रावण माह, श्रावण सोमवार, शाही सवारी, रक्षाबंधन इत्यादि पर्वो पर की जाने वाले शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी समाज जनों से आग्रह किया गया की आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाए। ईद के दौरान नगर पालिका साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें।

समाज जन इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें की खराब चीज खुले में न फेके। नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर लगाए गए कचरा वाहन में डिस्पोजल किया जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नियमानुसार करें। इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के दौरान नियमानुसार अनुमति लेकर ही कार्यवाही करें। ताजिए निकालने के दौरान समाज जन वोलेंटियर नियुक्ति करें। जो कि हमेशा ताजिए के साथ रहे। नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि गायों के संबंध में शिकायत आती है तो उन गायों को आसपास की गौशाला में छोड़े। जिससे गाय गौशाला में अच्छे से रह सके, इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। बकरा बाजार में व्यवस्थाओं को शांतिपूर्वक चलाने के लिए वालंटियर लगाए। इसके साथ ही वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाया जाए। एमपीईबी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि लाइट व्यवस्थाओं का अच्छे से देखें।

बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता अग्रवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, शांति समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.