ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

नर्सिंग की छात्राएं भी सड़को पर उतर आइ, 1 साल से रिजल्ट जारी नहीं किया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले का मामला को लेकर जारी हंगामें के बीच रिजल्ट की मांग को लेकर नर्सिंग की छात्राएं भी सड़को पर उतर आइ है। मध्यप्रदेश के कई जिलों से एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व राजधानी भोपाल पहुंची छात्राओं ने जेपी हास्पिटल पहुंच कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान छात्राओं ने बताया कि वह शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए 2023 में पीएनएसटी का एग्जाम दे चुकी हैं, मगर उसका परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया। वहीं एनएसयूआई नेता ने बताया कि 2022-23 सत्र में प्रवेश के लिए पीईबी ( व्यापम ) के द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( पीएनएसटी ) की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी। परीक्षा देने के बाद 1 से 2 महीने के अंतराल में रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है, मगर रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया है। रवि परमार ने आगे कहा कि 66 हज़ार स्टूडेंट्स ने पीईबी के माध्यम से परीक्षा दी थी, करोड़ों रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में पीईबी द्वारा लिए गए लेकिन 1 साल से रिजल्ट जारी नहीं किया।

वहीं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में धड़ल्ले से प्रवेश हो रहें है, इससे सरकार कि मंशा स्पष्ट हो चुकी हैं, कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को लाभ पहुंचाने के लिए ही शासकीय नर्सिंग कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए, जिसकी वजह से 2022 से मध्यप्रदेश के शासकीय नर्सिंग कालेजों में एक भी छात्रा के प्रवेश नहीं हुए। एनएसयूआई ने चेतावनी दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.