ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जिन जिलों में हवाई पट्टी हैं वहां पायलट प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे

भोपाल । मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में गुरुवार को बड़ी सौगात मिली है। यहां पर्यटन केंद्रों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की शुरुआत हुई और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जिन जिलों में हवाई पट्टी हैं वहां पायलट प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

PM Shri Tourism Air Service launched in Madhya Pradesh, Pilot Training Centres to be opened in districts with airstrips - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में गुरुवार को बड़ी सौगात मिली है। यहां पर्यटन केंद्रों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की शुरुआत हुई और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जिन जिलों में हवाई पट्टी हैं वहां पायलट प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट का शुभारंभ किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी। भोपाल एयरपोर्ट पर टिकट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य में विकास की उड़ान जारी है। पहले स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एयर एंबुलेंस की शुरुआत की गई है और अब पर्यटन के क्षेत्र में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू हो रही है। सेवा से पर्यटन, खेल और उद्योग जगत में बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आगे कहा कि इस वायु सेवा के शुरू होने से रोजगार के अवसर भी शुरू होंगे। जिन जिलों में हवाई पट्टियां हैं, वहां पायलट प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे और इसके लिए शिक्षा विभाग से डिप्लोमा की योजना को भी अमल में लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के शुरू होने से पर्यटकों को सुविधा होगी, कम समय भी लगेगा। जिन स्थानों पर पहुंचने में कई घंटे लगते थे, आप वहां कुछ हे मिनटों में पहुंचा जा सकेगा।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के शिव शेखर शुक्ला, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी. सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत प्रदेश के आठ शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस सेवा का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाईओला) द्वारा किया जा रहा है।

C@khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.