भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोपाल लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए कलेक्टर की टीम के एक अधिकारी राजेश खरे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की गिरफ्तार किया है। उसके पास से रिश्वत में लिए गए ₹25000 बरामद हुए हैं।
भोपाल लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि राजगढ़ में राजस्व विभाग के अधिकारी राजेश खरे (राजस्व निरीक्षक) द्वारा एक किसान से 22 बीघा जमीन के सीमांकन के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के लिए पीड़ित किसान और राजस्व निरीक्षक के बीच बातचीत करवाई गई। पहली किस्त के रूप में ₹25000 देना निश्चित हुआ। पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया गया। ऑडियो एविडेंस कलेक्ट होने के बाद भोपाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा ट्रैप दल का गठन किया गया।
प्लानिंग के तहत किसान को केमिकल युक्त नोट दिए गए। जैसे ही पीड़ित ग्रामीण ने राजस्व निरीक्षक राजेश खरे को रिश्वत की रकम ₹25000 अदा की, मौके पर सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने राजस्व निरीक्षक राजेश खरे को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजेश खरे के एफ खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय
भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें
मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश
महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
"मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त...
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं...
‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न