ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मध्य प्रदेश के भोपाल सहित कई जिलों में आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रशासन ने कामकाज शुरू किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मतदान के बाद जैसे ही आचार संहिता में छूट मिली, प्रशासन ने कामकाज शुरू कर दिया, भोपाल का जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अपने अधिकारियों से चुनाव के पहले की तरह काम करने के निर्देश दिए हैं।
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय भोपाल से प्राप्त कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक के प्रतिवेदन क्रमांक/640/025 विजय/अखिल परस्ते में लिखा है कि, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने विभागवार योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की और कहा कि सभी विभागों को आगामी तीन माह के लिए कार्य योजना तैयार कर लक्ष्यों का निर्धारण करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग नवाचारों का रोडमैप तैयार कर तेजी से कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के साथ महत्वपूर्ण कार्यों को चिन्हित कर उन्हें प्रदेश में मॉडल के रूप में विकसित करें।
बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त, मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत निर्माण के लिए वांछित भूमि तथा अन्य बाधाओं के निवारण पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियाँ जारी करें और भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र करें।
राजस्व विभाग की पेंडेंसी को कम करने के लिए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालय में आने वाले आवेदकों के लिए पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था हो। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह सहित सभी एडीएम एवं एसडीएम उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.