ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

केन्या डेलीगेशन ने किया गांधीसागर अभयारण्य का भ्रमण, गांधीसागर अभयारण्य में प्रचलित चीता पुनर्स्थापना योजना अन्तर्गत प्रचलित कार्यों का लिया जायज़ा

मध्यप्रदेश, मंदसौर। भारत सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना चीता पुनर्स्थापना योजना अन्तर्गत केन्या सरकार का 06 सदस्यीय दल गांधीसागर में दो दिवसीय भ्रमण के लिए आया । प्रथम दिवस में भ्रमण दल को अभयारण्य में चीता पुनर्स्थापना के लिए की गई तैयारियों एवं कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रोजेक्ट के सफ़लतम एक वर्ष के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण गांधीसागर एवं कुनो प्रबंधन द्वारा दिया गया । दूसरे दिन किया क्षेत्र का भ्रमण किया । दल ने गांधीसागर में प्रचलित एवं पूर्ण हुए कार्यों का  भ्रमण किया । अभयारण्य में चीता पुनर्स्थापना अन्तर्गत 6400 हैक्टेयर में बने बाड़े एवं क्षेत्र का भ्रमण । चीतों को भारत सरकार की क्वारंटाइन गाइडलाइन अनुसार गांधीसागर में लाने के उपरांत 30 दिवस के प्रारंभिक क्वारंटाइन के लिये बनाये गये क्वारंटाइन बाड़ो का भ्रमण एवं बाड़े अन्तर्गत चीतों की मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए हायमास्ट कैमरा, जल स्त्रोत  आदि का भ्रमण । चीतों की मॉनिटरिंग के लिए बनाये गये मॉनिटरिंग रूम का भ्रमण । चीता हेतु निर्मित किए जा रहे उपचार केंद्र का भ्रमण ।

भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून एवं नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी के विशेषज्ञों द्वारा भारत में वन्यप्राणियों की मॉनिटरिंग के लिए उपयोग किए जा रहे उपकरणों एवं तकनीकी के संबंध में भी भ्रमण दल को अवगत कराया ।

दक्षिणअफ़्रीका एवं नामीबिया के साथ हो चुका है MOU – भारत से विलुप्त हो चुके चीतों को पुनः बसाने के लिए भारत सरकार द्वारा दक्षिणअफ़्रीका एवं नामीबिया के साथ पूर्व में ही MOU हस्ताक्षरित किया जा चुका है ।

वर्तमान में केन्या से आये दल द्वारा भी चीता पुनर्स्थापना हेतु चयनित स्थलों को भ्रमण किया जाएगा, ताकि निकट भविष्य में केन्या के साथ भी चीता के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके जो की भारत में चीता पुनर्स्थापना एवं इनके संरक्षण हेतु चीता प्रोजेक्ट के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों को और अधिक बल देगी ।

स्थानीय अधिकारी भी रहे भ्रमण दल के साथ  -केन्या से आये दल के साथ नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी के AIG स्तर के अधिकारी, कुनो नेशनल पार्क डायरेक्टर , वन संरक्षक उज्जैन , वन मंडल अधिकारी मंदसौर एवं गांधीसागर का स्थानीय स्टाफ़ उपस्थित थे। फोटो संलग्न

Leave A Reply

Your email address will not be published.