ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

एनडीपीए कार्ट मंदसौर ने मादक डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 04 वर्ष के सश्रम कारावास की सुनाई सजा

मंदसौर। विषेष न्यायधीष एन.डी.पी.एस.एक्ट मंदसौर द्वारा आरोपी रूस्तम पुत्र लतीफ मंसूरी, आयु-34 वर्ष, निवासी-ग्राम डोराना, तहसील-दलौदा, जिला-मन्दसौर को अवैध रूप से मादक डोडाचूरा की तस्करी करने के आरोप का दोषी पाकर 04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 10000 रूपये जुर्माने से दंडित किया गया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि 8 जुलाई 2017 को थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर प्रकोष्ठ मंदसौर के उपनिरीक्षक विनित दुबे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के एक कट््टा जिसमें डोडाचूरा छिलका भरा हुआ है अपने हाथ में पकड़कर किसी तस्कर को देने के लिए जा रहा है, जो कि नयाखेड़ा-डोराना मार्ग पर खड़ा है, यदि तत्काल घेराबंदी की जाय तो सफलता मिल सकती है। उक्त सूचना विश्वसनीय होने से मय फोर्स एक टीम को रवाना किया गया, जो जवासिया फंटा, नयाखेड़ा-डोराना मार्ग पर पहुंची, जहॉ मुखबिर सूचना के बताये अनुसार एक व्यक्ति अपने हाथ में एक प्लास्टिक का कट््टा पकड़े दिखा था, जिसे फोर्स की मदद से पकड़ा, उसका नाम, पता पुछने पर उसने अपना नाम रूस्तम बताया। तत््पश्चात उपनिरीक्षक विनीत दुबे द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी लिए जाने पर उसके हाथ में एक प्लास्टि का कट््टा था उसे खोलने पर उसके अंदर डोडाचूरा के छिलके जैसा पदार्थ भरा होना पाया गया, जिसे सूंघकर देखे जाने पर मादक पदार्थ डोडाचूरा होना पाया गया। आरोपी से पूछे जाने पर आरोपी के पास डोडाचूरा रखने एवं उसके परिवहन को हेतु कोई वैध लाईसेंस न होना बताया। उक्त मादक पदार्थ डोडाचूरा का तौल किये जाने पर वनज 30 किलोग्राम होना पाया गया, मौके पर ही आरोपी रूस्तम को गिरफ््तार कर गिरफ््तारी पंचनामा बनाया गया, आरोपी के विरूद्व थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर में अपराध क्रमांक 28,2017 की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्व कर प्रकरण विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान ही जप्तीकर्ता एवं साक्षीगण के कथन तथा विवेचना की अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात्् आरोपी के विरूद्व अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान प्रकरण में न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजन द्वारा रखे गये तथ्यो व तर्को से सहमत होकर साक्ष्य के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.