ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

मनाली में भोपाल की लड़की हत्या, ट्राली बैग में लाश लेकर जा रहा था ब्वॉयफ्रेंड ! पुलिस ने पकड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश,भोपाल की युवती की हिमाचल प्रदेश के मनाली में हत्या कर दी गई। आरोपी शव को ट्रॉली बैग में डालकर होटल से ले जाने की कोशिश कर रहा था। होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की तो वह बैग छोड़कर भाग गया। बाद में स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी होटल पुलिस ने दबोच लिया।
दस दिन से घर से बिना बताए गई राजधानी भोपाल की 24 साल की युवती की हिमाचल प्रदेश के मनाली में हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर शाहपुरा के अजय नगर की शीतल पिता कैलाश कौशल ने हरियाणा (पलवल) के जिस विनोद ठाकुर से दोस्ती की। उसी ने हत्या की। वह शव बैग में भरकर खाई में फेंकने जा रहा था। मनाली में चेक प्वॉइंट पर कुल्लू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने आपसी विवाद में हत्या की बात कबूली है। कुल्लू के एसपी कार्तिकेय गोकुलचंद्रन ने हत्या व आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
मनाली पुलिस के अनुसार मनाली के जिस एक होटल के कमरा नंबर 302 में मनाली के आधार कार्ड पर दोनों रूके थे। विनोद ठाकुर का कोई दस्तावेज भी होटल वालों ने जमा नहीं कराया था। शीतल और विनोद 13 मई को मनाली पहुंचे थे। होटल में शीतल का आधारकार्ड रजिस्टर्ड किया गया था। 14 मई को दोनों सिस्सू घूमने गए थे। शाम को वापस आने के बाद दोनों ने कमरे में ही होटल से खाना मंगवाकर खाया। कल 15 मई की शाम को विनोद ठाकुर ने होटल के मैनेजर से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। टैक्सी पहुंचने के बाद विनोद अकेला ट्रॉली बैग लेकर टैक्सी में बैठने जा रहा था।
होटल के बाहर निकलते ही बैग भारी होने के कारण विनोद ठाकुर उसे अकेला संभाल नहीं पा रहा था। विनोद के साथ जो युवती होटल में ठहरी थी, वह भी नहीं दिख रही थी। इसके बाद होटल के कर्मचारियों को विनोद ठाकुर पर शक हुआ तो उन लोगों ने पूछताछ की और पुलिस का सूचना दे दी। इसके बाद विनोद ठाकुर वहां से अपना बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भोपाल निवासी शीतल कौशल की लाश मिली।
विनोद ठाकुर की तलाश शुरू कर दी। विनोद ठाकुर दूसरे वाहन से बस स्टैंड पहुंचा और हरियाणा के लिए भागने वाला था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। विनोद ने हत्या करना भी स्वीकार कर लिया है। उसी ने बताया है कि हम दोनों घूमने आए थे और सोशल मीडिया के जरिए ही हम दोनों की दोस्ती हुई थी।
परिजनों का आरोप है कि शाहपुरा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने बेटी को तलाशने कोई कार्य नहीं किया। हालांकि शाहपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि युवती के परिजनों ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शीतल कौशल पिता कैलाश कौशल शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। वह भोपाल के सरोजिनी नायडू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) से स्नातक की पढ़ाई की है। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा के पलवल निवासी विनोद ठाकुर से हुई थी।

बैग भारी होने के बाद पकड़ाए
बैग भारी होने के कारण विनोद ठाकुर उसे अकेला संभाल नहीं पा रहा था। विनोद के साथ जो युवती होटल में ठहरी थी, वह भी नहीं दिख रही थी। इसके बाद होटल के कर्मचारियों को विनोद ठाकुर पर शक हुआ तो उन लोगों ने पूछताछ की और पुलिस का सूचना दे दी। इसके बाद विनोद ठाकुर वहां से अपना बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भोपाल निवासी शीतल कौशल की लाश मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.