ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के साईंखेड़ा-जखोली मार्ग पर खमारिया फार्म हाउस के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं, इस हादसे में चार लोगों की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गुरुवार को दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां, बेटे और नातिन के अलावा एक अन्य व्यक्ति है।
स्टेट हाईवे पर दो बाइक साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के साईंखेड़ा-जखोली मार्ग पर खमारिया फार्म हाउस के पास टकरा गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक बाइक पर चालक के अलावा एक महिला और दो बच्चियां सवार थीं, जबकि दूसरी बाइक पर सिर्फ एक युवक था। आमने-सामने की टक्कर में महिला, उसके बेटे और नातिन की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी मौत हुई है। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
हादसे का शिकार हुई महिला के परिजन ने बताया कि सभी लोग इलाज के लिए भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

C@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.