ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

बंदियों को टेलीमेडिसिन की सुविधा की शुरुआत, प्रधान जिला न्यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण

मंदसौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जिले में स्थापित समस्त जेलों का निरीक्षण किया जाना है।

इसी अनुक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर श्रीमती रेणुका कंचन के द्वारा जिला जेल मंदसौर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल के विभिन्न बैरक में निरुद्ध बंदीगण के रहन-सहन, खान-पान, साफ सफाई, स्वास्थ्य, विधिक सहायता आदि विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण कर निरुद्ध महिला बंदियों को उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने जेल में स्थापित पाठशाला, रसोई घर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, डिस्पेंसरी आदि का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बंदियों को विशेषज्ञ सलाह हेतु शुरू की जा रही टेलीमेडिसिन की सुविधा की भी शुरुआत की। प्रधान जिला न्यायाधीश ने नशे के आदी बंदियों के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काउंसलिंग की सुविधा सुनिश्चित किए जाने के आदेश प्रसारित किए। निरीक्षण के दौरान जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर सिद्धार्थ तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, जिला जेल अधीक्षक पीके सिंह एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.