ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

मध्य प्रदेश पुलिस की नई डिक्शनरी

मध्य प्रदेश पुलिस ने ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत करती है। अपने शब्दकोश में से उन शब्दों को बदल दिया है जो अब समझ में प्रचलन में नहीं है और जिनके अर्थ समझना काफी कठिन हो गया है। पहले चरण में मध्य प्रदेश पुलिस ने दूसरी भाषा के 69 कठिन शब्दों को हिंदी भाषा के सरल शब्दों से रिप्लेस कर दिया है। इस संशोधन के लिए पिछले दो साल से रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम चल रहा था।

मध्य प्रदेश पुलिस की नई डिक्शनरी

    • ताजिरात-ए-हिंद : भारतीय दंड संहिता
    • जाप्ता फौजदारी : दंड प्रक्रिया संहिता
    • अदालत : न्यायालय
    • कैदखाना : बंदी गृह
    • हाजिर/गैरहाजिर : उपस्थित/अनुपस्थित
    • तफ्तीश/तहकीकात : अनुसंधान/जांच
    • तहरीर : लिखित/लेखीय विवरण
    • इस्तगासा : दावा, परिवाद
    • इरादतन : साशय
    • कब्जा : आधिपत्य
    • कत्ल/कातिल/कतिलाना : हत्या,वध/हत्यारा/प्राणघातक
    • गुजारिश : प्रार्थना, निवेदन
    • गिरफ्तार/हिरासत : अभिरक्षा
    • नकबजनी : गृहभेदन, सेंधमारी
    • चश्मदीद गवाह : प्रत्यक्षदर्शी, साक्षी
    • बयान : कथन
    • फरियादी : आवेदक, शिकायतकर्ता
    • हलफनामा : शपथ पत्र
    • फैसला : निर्णय
    • फौत : मृत्यु
    • सजा/बरी : दोषसिद्ध/दोषमुक्त
    • मुकीम : रुकना, ठहरना
    • माकूल : उचित
    • मुल्जिम/मुजरिम : आरोपी/अपराधी
    • अदम चैक : असंज्ञेय, पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य अपराध की सूचना
    • जुर्म, (जरायम) दफा : अपराध, धारा
    • आमद/रवाना : रवानगी आगमन, प्रस्थान
    • इजाफा : वृद्धि, बढ़ाना
    • कायमी : पंजीयन
    • कैफीयत/मजनून/तफसील : विवरण, विस्तृत विवरण
    • इत्तिला/इत्तिलान : सूचना/सूचनार्थ इमरोजा : आज दिनांक
    • इमदाद : मदद सहायता
    • तामील/अदम तामील : सूचना/सूचित न होना
    • म्याद : समय सीमा, अवधि
    • खारिज/खारिजी : रद्द निरस्त/निरस्तीकरण
    • खून आलूदा : रक्त रंजित, रक्त से सना हुआ
    • खैरियत : कुशलता
    • गवाह/गवाहन : साक्षी/साक्षीगणद्य
    • जमानत/मुचलका : प्रतिभूति/बंध पत्र
    • जप्त : अभिग्रहण, अधिग्रहण
    • जरिए : माध्यम
    • तहत : अंतर्गत
    • जख्म/जख्मी/मजरूब : चोट, घाव/घायल, आहत
    • ताकीद/हिदायत : चेतावनी, समझाइश
  • तफतीश कुनिंदा : विवेचक, अनुसंधानकर्ता, अन्वेषक
  • तब्दील : परिवर्तित, परिवर्तन
  • थाना हाजा : आरक्षी केंद्र पर उपस्थित
  • दस्तावेज : प्रपत्र अभिलेख
  • दस्तयाब : खोज लेना, बरामद
  • दीगर : अन्य दूसरा
  • मौका-ए-वारदात : घटनास्थल
  • नजीर : दृष्टांत
  • परवाना : परिपत्र, अधिपत्र
  • मशरुका : संपत्ति मुतफर्रिक : विविध
  • मर्ग : अकाल मृत्यु
  • मंजूरशुदा : स्वीकृत
  • शिनाख्त : पहचान सहवन : भूलवश, त्रुटिवश
  • सबूत : साक्ष्य, प्रमाण
  • सकुनत/साकिन : पता/निवास
  • संगीन : गंभीर
  • हिकमत अमली : विवेकानुसार
  • हमराह : साथ में
  • हस्ब जेल : उपरोक्तानुसार, के अनुसार
  • आला जरब, आला जरर, आला ए कत्ल : घटना, अपराध या हत्या में प्रयुक्त हथियार
  • गोशवारा : नक्शा
  • दस्तंदाजी/अदम दस्तंदाजी : संज्ञेय/असंज्ञेय
अदालत की जगह न्यायालय, इस्तगासा की जगह दावा या परिवाद, फरियादी काे आवेदक, गिरफ्तार/हिरासत को अभिरक्षा लिखा जाएगा। 13 मई 2024 सोमवार को पुलिस मुख्यालय की अपराध अनुसंधान शाखा के एडीजी पवन श्रीवास्तव ने पुलिस इकाइयों को नए शब्दकोश के इस्तेमाल के निर्देश दिए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.