ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

दुर्लभ वन्यप्राणी पेंगोलिन के शिकार एवं तस्करी में दो वर्षों से फरार स्थाई वारंटी 2 आरोपी गिरफ्तार

उक्त आरोपियों के विरूद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के अर्न्तगत वनमंडल दक्षिण बालाघाट में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 11614/20 दिनांक 20 सितंबर 2014 वन्यप्राणी पेंगोलिन के शिकार व उसके अवयवों की तस्करी के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। विगत 2 वर्षों से उक्त आरोपी फरार थे तथा इसके विरूद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लांजी जिला बालाघाट द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिन्हें स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा पकड़ने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा था। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश को मुखबिर से 8 मई 2014 को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त दोनों आरोपी सिवनी के आसपास मध्यप्रदेश में आये हुये है।

संयुक्त दल द्वारा कचहरी चौक के पास घेराबंदी कर उक्त हुलिये अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की गई उन्होंने अपना नाम आमिर हुसैन एवं अमूल्य मंडल बताया, जिन्हें गिरफ्तार कर स्थानीय अमले को सौंपा गया। आरोपियों को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लांजी जिला बालाघाट में पेश किया जावेगा।

इन तस्करों द्वारा पेंगोलिन के स्केल्स मुख्यत: उडीसा, छत्तीसगढ़, आन्ध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश से खरीदे जाते है तथा उसे असम, मिजोरम, मेघालय के व्यापारी को बेचा जाता है जहां व्यापारियों के द्वारा उसे म्यानमांर (बर्मा) होते हुये चीन भेजा जाता है।

एसटीएसएफ के द्वारा दुर्लभ प्रजाति वन्यप्राणी पेंगोलिन के अवयवों की तस्करी का अतंर्राज्यीय एवं अतंर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें 197 आरोपियों को देश के 15 राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है। इंटरपोल द्वारा पेगोंलिन को विश्व में सबसे ज्यादा तस्करी किया जाने वाला स्तनपायी कहा है। वन्यप्राणी पेंगोलिन के अवयवों की तस्करी एशिया एवं अफ्रीका के कई देश से की जाती हैं। इसकी मांग मुख्यत: चीन, म्यामार, थाईलैंड, मलेशिया, हॉगकॉग और वियतनाम आदि देशों में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.