ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

”हमारे प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी -पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के बेरजा में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री कौन बने, एक तरफ भाजपा है, जिसके प्रधानमंत्री तय हैं नरेंद्र मोदी। इंडी गठबंधन बताए, उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? सुनने में आया है कि ये लोग एक-एक साल के लिए पीएम बनाएंगे।
उन्होंने कहा, ”हमारे प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ भी पारित हो गया है। अब मंच पर भी बहनें बैठी दिखाई देंगी।’
उन्होंने अपने शासनकाल में शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ”बेटा-बेटी में भेद क्यों, एक ही मां की कोख से जन्म लेने के बाद बेटे और बेटी में भेद होता था। मैंने तय किया था कि बेटी को बोझ नहीं वरदान बनाऊंगा। आज 50 लाख लाडली लक्ष्मी मध्य प्रदेश में हैं। बेटी की शादी बोझ न रहे इसलिए कन्या विवाह योजना बनाई। मजदूर वर्ग की महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद आराम मिले, इसके लिए संबल योजना बनाई, जिससे गरीब गर्भवती बहनों को 16 हजार रुपए की मदद दी जाती है।”
उन्होंने आगे बताया कि बहनों को सम्मान मिले, इसके लिए लाडली बहना योजना बनाई, घर में उनकी इज्जत पहले से ज्यादा बढ़ गई। अगला कदम होगा लाडली बहना को लखपति बहन बनाना। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है।

@khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.