ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

म.प्र. मे 11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य नहीं पाए गए, 11 फार्म निरस्त/चौथे चरण के नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा

भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024, लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की शुक्रवार को संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान 90 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाए गये। कुल 11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा उपरांत विधिनुरूप नहीं होने के कारण अस्वीकृत किये गये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि चौथे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 9 अभ्यर्थी, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 9 अभ्यर्थी, क्रमांक-23 मंदसौर में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 13 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 23 अभ्यर्थी, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 6 अभ्यर्थी एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 14 अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा के बाद विधिमान्य पाये गये। शुक्रवार को संवीक्षा में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-22 उज्जैन (अजा), क्रमांक-23 मंदसौर, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) एवं क्रमांक-25 धार (अजजा) में दो-दो अभ्यर्थी एवं क्रमांक-26 इंदौर में 3 अभ्यर्थी संवीक्षा उपरांत विधिनुरूप न होने के कारण अस्वीकृत किये गये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.