ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

मतदान प्रतिशत आंकड़ा 50 प्रतिशत से भी कम क्यो रहा, क्या देश के वोटर अपने संवैधानिक दायित्वो के प्रति अभी भी सोये हूए है.?

भोपाल। रीवा मे 48.98 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्यप्रदेश के रीवा लोकसभा सीट पर हूए मतदान को लेकर स्पष्ठ होता है की आधुनिक जामने की बात करने वाले हम भारतीय आज भी मतदाता जागरूकता अभियान को मजाक समझते है। या जिम्मेदारों ने पब्लिक को मतदाता जागरूकता अभियान मे षामिल ही नही किया गया। अधिकारी कर्मचारी या पब्लिक मे यह चर्चा है की आखिर मतदान प्रतिशत आंकड़ा 50 प्रतिशत से भी कम क्यो रहा, क्या देश के वोटर अपने संवैधानिक दायित्वो के प्रति अभी भी सोये हूए है.?

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में 58 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में दूसरे चरण का मतदान शुरू होने से पहले कई केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आने लगी थी। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और मतदान खत्म होने तक 57.55 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे। दूरस्थ इलाकों के आंकड़े आने पर मतदान के प्रतिशत में कुछ बदलाव हो सकता है।

राज्य में जिन छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ, उनकी मतदान की स्थिति पर गौर करें तो पता चलता है कि दूसरे चरण में जिन संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ है, उनमें सबसे अधिक मतदान होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में 64.76 प्रतिशत रहा।

सबसे कम 48.98 प्रतिशत मतदान रीवा में हुआ। इसके अलावा खजुराहो में 56.09, टीकमगढ़ में 58.59, दमोह में 55.45, सतना में 60.11 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

रीवा लोकसभा सीट हो या देश की अन्य लोकसभा सीट हो मतदान प्रतिशत का आंकड़ा कम होना चिंतनीय है। मतदान प्रतिशत आंकड़ा 50 प्रतिशत से भी कम क्यो रहा, क्या देश के वोटर अपने संवैधानिक दायित्वो के प्रति अभी भी सोये हूए है.?

Leave A Reply

Your email address will not be published.