ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

मौसम विभाग ने आज तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी, अगले 3 दिन तक बादल भी रहेंगे।

भोपाल। मौसम विभाग ने आज तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी। सोमवार सुबह बारिश हुई। चार इमली, न्यू मार्केट, एमपी नगर इलाके में बारिश से सड़कें तरबतर हो गई। सुबह से शहर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आज मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है। अगले 3 दिन तक बादल भी रहेंगे।

मौसम विभाग ने आज तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार बैतूल, खरगोन और बड़वानी में तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और छत्तरपुर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। उपरोक्त सभी जिलों में आंधी की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

भोपाल मौसम का पूर्वानुमान
राजधानी भोपाल में 22 और 23 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शहर के बैरसिया, कोलार इलाके में हल्की बारिश और आंधी चलने का अनुमान जताया है। 21 से 24 अप्रैल के फोरकास्ट में यह अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इससे पहले शहर में गर्मी का असर है। शनिवार को दिनभर सूरज की तेज तपन ने लोगों को बेहाल कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.