मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने आज़ 18 अप्रेल को निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख अपना नामांकन प्रस्तुत किया
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अधिकृत उम्मीदवार वरिष्ठ सांसद सुधीर गुप्ता ने जिला निर्वाचन कार्यालय मंदसौर में आज़ 18 अप्रेल 2024 को निर्वाचन अधिकारी मंदसौर दिलीप कुमार यादव के सम्मुख अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक दिलीप सिंह परिहार (नीमच), विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू (मनासा), भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया तथा पुर्व विधायक यशपालसिंहं सिसोदिया मंदसौर उपस्थित थे।
———————-
नामांकन के प्रथम दिन दो अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन प्राप्त हुए
मंदसौर 18 अप्रैल 24/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मंदसौर संसदीय क्षेत्र 23 के लिए नाम निर्देशन पत्र 25 अप्रैल 2024 तक निर्देशन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। नामांकन के प्रथम दिन 2 अभ्यथर्यिों ने तीन नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। जिसमें सुधीर गुप्ता द्वारा 2 एवं दिलीप सिंह गुर्जर द्वारा 1 नाम निर्देशन प्रस्तुत किया गया।
नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 13 मई को होगा। मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।