ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेग- कलेक्टर,

प्रेस वार्ता के माध्यम से स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कर कलेक्टर ने दी जानकारी

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने नोटिफिकेशन के पश्चात नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होने के संबंध में प्रेस वार्ता एवं स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कर जानकारी प्रदान की। संसदीय क्षेत्र मंदसौर 23 के निर्वाचन के लिए 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नाम निर्देशन प्रक्रिया में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष केवल पांच व्यक्ति ही अभ्यर्थी सहित प्रवेश कर सकेगा।

अभ्यर्थी 29 अप्रैल तक नाम वापिस ले सकता 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। जिसके तहत समस्त प्रकार के अवकाश छोड़कर नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी सार्वजनिक सूचना के दिवस को ही या नामांकन दाखिल करने के नियत किन्हीं आगामी दिवसों को, जो सार्वजनिक अवकाश दिवस नहीं हो, अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगी। 26 अप्रैल के दिन स्क्रुटनी का कार्य होगा। अभ्यर्थी 29 अप्रैल तक नाम वापिस ले सकता है। 13 मई मतदान एवं 4 जून को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नाम निर्देशन जमा करने के लिए नए कलेक्टर भवन के कक्ष कलेक्टर न्यायालय में नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे जहां केवल पांच व्यक्ति अभ्यर्थी सहित प्रवेश कर सकेंगे।Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.