ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

खजुराहो लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया

भोपाल। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने अब इंडी गठबंधन के एक अन्य सहयोगी दल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को समर्थन देने का फैसला किया है।

सपा के मध्‍य प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज यादव और मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने पत्रकार वार्ता में भी यह जानकारी दी कि आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के आरबी प्रजापति आइएनडीआइए के खजुराहो चुनाव में उम्मीदवार होंगे। सपा और कांग्रेस ने संयुक्‍त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान फारवर्ड ब्लाक के जंगबहादुर सिंह गिल भी उपस्थित थे। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त सभा खजुराहो में रखने का प्रस्‍ताव भी आया।

उम्मीदवार की घोषणा में विलंब पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने को लेकर निर्वाचन आयोग और इलेक्शन पिटीशन दायर की है। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आरबी प्रजापति को संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है। विलंब के पीछे कोई अनबन नहीं है।Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.