ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

राहुल गांधी ने शहडोल से रवाना होने से पहले जंगल में महुआ बीन रही आदिवासी महिलाओं सें कांग्रेस के “नारी न्याय“ को लेकर चर्चा की, उनकी समस्याएं जानीं

भोपाल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के चलते शहडोल में रात बितानी पड़ी। मंगलवार की सुबह जब राहुल गांधी शहडोल से उमरिया की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें महुआ बिनती महिलाएं दिखीं और उन्होंने अपने वाहन के काफिले को रुकवा कर इन महिलाओं सेकांग्रेस के “नारी न्याय“ को लेकर न केवल चर्चा की, बल्कि उनकी समस्याएं भी जानीं।

राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए थे, मगर हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने और मौसम खराब होने के कारण उन्हें रात शहडोल में बिताना पड़ी। मंगलवार की सुबह राहुल गांधी जब सड़क मार्ग से शहडोल से उमरिया की तरह जा रहे थे तभी रास्ते में सड़क किनारे उन्हें महिलाएं महुआ बिनती नजर आईं। उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और वो सीधे उन महिलाओं के बीच जा पहुंचे जो जंगल में महुआ बीन रही थीं।

बताया गया है कि राहुल गांधी ने इन महिलाओं की जिंदगी के बारे में चर्चा की, साथ ही समस्याओं पर भी बातचीत की। इतना ही नहीं जमीन पर पड़े महुआ भी उन्होंने उठा कर देखे। राहुल गांधी ने इन महिलाओं के साथ तस्वीर भी खींची और आगे की तरफ बढ़ गए।

@Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.