ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नीमच सीआरपीएफ परिसर में ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ बुधवार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया

नीमच। मध्यप्रदेश, सीआरपीएफ के सीटीसी नीमच के आईजी संदीप दत्ता श्रीमती रजनी दत्‍ता के निर्देशन में नीमच सीआरपीएफ परिसर में ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ बुधवार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  सीआरपीएफ परिसर में निवासरत महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

उक्त आयोजन मुख्यतः मेडम श्रीमती रजनी दत्‍ता के साथ श्रीमती रेबेका एम. सिमटे, क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा सहित कैम्पस के गणमान्य वरिष्‍ठ अधिकारीगण की पत्नियां, परिजन, जवान, महिलाएं तथा बच्चों की मौजूदगी में बड़े उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ कार्यक्रम मनाया गया।

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुवे मेडम श्रीमती रजनी दत्‍ता  ने बताया की महिलाएं समाज का एक अभिन्न अंग है। जिनकी भूमिका परिवार समाज और राष्ट्र तीनों के निर्माण व विकास में अतुलनीय है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाओं के योगदान के लिए उनके सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज महिलाएं चांद पर जा रही है। प्लेन उड़ा रही है। खेल जगत में हमारे देश का नाम रोशन कर रही है। फैशन क्षेत्र हो व उद्योग क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं। महिलाएं राजनीति क्षेत्र में सांसद, विधायक, मेयर आदि पदों पर अपनी शक्ति करण उदाहरण पेश कर रही है।

यह आयोजन महिला दिवस पर सारे जवानों के फैमिलीज और सब ऑफिसर्स वाइफ को मिलकर इसका सेलिब्रेट कर रहे है। पूरा साल हम लोग अपने घर के बारे में या हस्बैंड ड्यूटी में होते हैं उनकी चिंता करते है। ऐसे में जवानो के परिवार के लिए इस तरीके के प्रोग्राम करते रहते हैं। हम उनके परिवार को जो हेल्प की जरूरत होती है उसे भी हर तरीके से करने की कोशिश करते हैं। ऐसे कई प्रकार के उत्सव को हम सेलिब्रेट करते हैं। जो महिला घर में बिल्कुल हाउसवाइफ है मुझे नहीं लगता की फौजी की बीवी भी अपने पति से कहीं कम है।

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ आवास क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं तथा कार्यरत महिला कर्मियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए अनेक मनोरंजन तथा खेल-कूद की प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विजेता महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस स्किल हंट अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम से महिलाओं को प्रोत्साहन किया जा रहा है।  उन्होंने यह प्रसन्नता जाहिर की केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों को बखूबी करवा रहा है जो कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

उक्त आयोजन के समय रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तदुपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने भव्य, आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.