ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मध्य प्रदेशः में मंत्रालय वल्लभ भवन में भीषण आग, भारतीय सेना के जवानों की मदद से आग पर काबू

भोपाल। मध्य प्रदेशः में मंत्रालय वल्लभ भवन में भीषण आग लग जाने के चलते मची अफरा-तफरी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के लिए पहुंची लेकिन आग पर काबू न पाते देख अब भारतीय सेना के जवानों की मदद ली जा रही है।
सचिवालय की तीसरी मंज़िल पर आग लगी है। जोन-2 डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बतायाः दूसरी और तीसरी मंजिल की आग पर काबू पा लिया गया है, चौथी मंज़िल पर आग बुझाने की कोशिश जारी है। अगर अंदर कोई भी फंसा होगा तो उसको निकालने की कार्रवाई जारी है, अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

भोपाल में वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। मंत्रालय में लगी आग की सूचना नगर निगम फायर कंट्रोल रूम को सफाई कर्मचारी ने दी। कंट्रोल रूम से चार दमकलों को भेजा गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आग फैलते ही जा रही है। बताया जा रहा है कि दमकल के 5 कर्मचारी फंस गए हैं।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान पता लगाया जाएगा कि आग क्यों लगी है।

वल्लभ भवन आगजन्नी पर काग्रेस की और से आरोप है की भोपाल सतपुड़ा भवन के बाद के वल्लभ भवन में लगी आग, लोकसभा चुनाव से पहले हज़ारों करोड़ का घोटाला छिपा रही सरकार, आग लगी है या लगाई गई।

कांग्रेस अध्यक्ष जितु पटवारी के आरोप click here

Leave A Reply

Your email address will not be published.