विदिशा जिला पांचवे स्थान से खिसक कर सातवें पर पहुंच गया, राजस्व महा अभियान तहत संपादित किए जा रहे कार्यों में गति लाएं सभी एसडीएम-कलेक्टर
भोपाल। मध्यप्रदेश, विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) तथा राजस्व महाअभियान तहत जिले में क्रियान्वित कार्यों की गहन समीक्षा की जा रही है।
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने सभी अनुभाग क्षेत्र के एसडीएमों से कहा है कि राजस्व महा अभियान तहत संपादित किए जा रहे कार्यों में गति लाएं। आज जारी सूची में जिला पांचवे स्थान से खिसक कर सातवें पर पहुंच गया है, इस तरह कार्य संपादित करें कि जिला टॉप-5 में बना रहे।