भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मंदसौर पुलिस द्वारा जिले के समस्त 16 थानों में पुलिस जनसंवाद का किया गया आयोजन, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा थाना भानपुरा में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से थाना क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी समस्या एवम सुझाव की जानकारी ली गई।
रविवार 3 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से समय-समय पर संवाद किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है इस तारतम्य में रविवार 03.03.24 को मंदसौर पुलिस द्वारा जिले के समस्त 16 थाना क्षेत्रों में पुलिस जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न व्यवसायों के प्रतिनिधिगण जैसे डॉक्टर,अधिवक्ता,शिक्षाविद आदि आमंत्रित व्यक्तियों से थाना क्षेत्र के सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझाव लिए गए। पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा थाना भानपुरा पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवम सुझाव भी लिए गए।
ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज...
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम...
संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय...
सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा
4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी