ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

पुलिस द्वारा डोडाचूरा तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही // 1,08,000 मुल्य का 54 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडाचूरा व एक आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे जो गौतम सोलकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव नरेन्द्र सौलंकी प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ़ पुलिस टीम को मिली सफलता।

सउनि दिग्विजय सिंह को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत एक पंजाब का व्यक्ति 02 ट्राली बैग में डोडाचूरा लेकर ट्रेन से पंजाब जाने वाला है। मुखबीर सूचना पर से सउनि दिग्विजय सिंह मय टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन मल्हारगढ़ के पास ओवर ब्रीज के पहले पर विधिसंगत कार्यवाही कर आरोपी रविन्दर पिता सुबा सिंह सीख उम्र 42 साल निवासी भदोर जिला बरनाला राज्य पंजाब के कब्जे से 02 ट्राली बैग से कुल 54 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा विधिवत जम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया प्रारंभीक पुछताछ में आरोपी द्वारा उक्त डोडाचूरा प्रभूलाल पिता रामनारायण पाटीदार निवासी खोखरा द्वारा देना बताया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 33/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो की प्रकरण में विवेचना जारी है।
आरोपी – 01. रविन्दर पिता सुबा सिंह सीख उम्र 42 साल निवासी भदोर जिला बरनाला राज्य पंजाब, 02 प्रभूलाल पिता रामनारायण पाटीदार निवासी खोखरा थाना पिपलियामण्डी
जप्तशूदा मश्रूका अवैध मादक पदार्थ पीसा डोडाचूरा कुल 54 किलो ग्राम किमत 108000/- रुपये।
सराहनिय कार्यः – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार, सउनि दिग्विजय सिंह मय टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.