कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया
भोपाल। मध्यप्रदेश, 15 फरवरी को आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव,, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राहुल भैया, वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित सभी विधायकगण व वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।