ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मप्र के नए मुख्यमंत्री का चयन और इस संबंध में नव निर्वाचित विधायकों से रायशुमारी करने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त,

भोपाल । मप्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद अब भाजपा में मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के नाम का चयन करने के लिए 11 दिसंबर को शाम भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें मप्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए नियुक्त किए गए तीनों पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। तीनों पर्यवेक्षक शनिवार को भोपाल पहुंच सकते हैं। इधर, पार्टी ने सभी जीते विधायकों को शनिवार को भोपाल पहुंचने के लिए कहा है। हम बता दें कि शुक्रवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने ने मप्र के नए मुख्यमंत्री का चयन और इस संबंध में नव निर्वाचित विधायकों से रायशुमारी करने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के पहले तीनों पर्यवेक्षक नए मुख्यमंत्री को लेकर विधायकों से वन टू वन चर्चा कर सकते हैं। पर्यवेक्षक की नियुक्ति में दिखा जातीय संतुलन भाजपा ने पंजाबी खत्री समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सामान्य वर्ग के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी वर्ग के नेता डॉ. के. लक्ष्मण और आदिवासी नेता आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। तीनों नेता विधायक दल की बैठक लेकर मुख्यमंत्री का चयन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.