ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में शासकीय शिक्षक राजकरण उर्फ मधु पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 एवं 323 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल परिसर में स्थानीय पत्रकार अजय कुमार पर हाथ उठाया था।
सतना जिले के चित्रकूट थाने की पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय पत्रकार अजय कुमार ने एक समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि, सतना जिले के मझगवां विकासखंड के पालदेव में शिक्षक ( राजकरण उर्फ मधु पटेल) स्कूल की बिना मुंडेर वाली छत पर धूप में पैर फैलाकर बैठे हैं। पास ही में बच्चे बैठकर पढ़ रहे हैं। समाचार के प्रकाशित होते ही कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने, एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
दूसरे दिन जब फॉलो अप के लिए स्थानीय पत्रकार अजय कुमार स्कूल पहुंचे तो शासकीय शिक्षक मधु पटेल भड़क उठे। उन्होंने पत्रकार अजय कुमार के प्रति अब शब्दों का प्रयोग करते हुए, उनका अहित करने की धमकी दी और हाथापाई करने लगे। किसी तीसरे व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, और इस बार वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पत्रकार की शिकायत पर शासकीय शिक्षक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई थी। तनाव की स्थिति में हिंसा पर उतारू होने वाला आरोपी व्यक्ति अभी भी मासूम बच्चों के शिक्षक के पद पर पदस्थ है।