ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

मंदसौर से विपिन जैन, मल्‍हारगढ से जगदीश देवडा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, गरोठ से चंदर‍ सिंह सिसोदिया निर्वाचित घोषित

मंदसौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना आज स्थानीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुई। मतगणना के बाद मंदसौर से कांग्रेस पार्टी के विपिन जैन, मल्‍हारगढ से भारतीय जनता पार्टी के जगदीश देवडा, सुवासरा से भारतीय जनता पार्टी के हरदीप सिंह डंग, गरोठ से भारतीय जनता पार्टी के चंदर सिंह सिसोदिया को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर ने निर्वाचित घोषित किया तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्‍याशी  विपिन जैन (कांग्रेस) को कुल 104137, यशपाल सिंह सिसोदिया (भाजपा) को 102659, श्रीमती सुनीता डॉ. कैलाश गर्ग (बहुजन समाज पार्टी) को 1031, असलम खान (स्वतंत्र) को 243, इस्‍माइल मेव (स्वतंत्र) को 119, मुरलीधर (स्वतंत्र) को 123, यशपाल (स्वतंत्र) को 276, राकेश सुर्यवंशी (स्वतंत्र) को 265, विपिन जैन (स्वतंत्र) को 860 मत प्राप्त हुए।

मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त कुल 1824 डाक मतपत्रों में सें प्रत्‍याशी विपिन जैन (कांग्रेस) को कुल 1179, यशपाल सिंह सिसोदिया (भाजपा) को 608, श्रीमती सुनीता डॉ. कैलाश गर्ग (बहुजन समाज पार्टी) को 8, असलम खान (स्वतंत्र) को 0, इस्‍माइल मेव (स्वतंत्र) को 0, मुरलीधर (स्वतंत्र) को 1, यशपाल (स्वतंत्र) को 3, राकेश सुर्यवंशी (स्वतंत्र) को 0, विपिन जैन (स्वतंत्र) को 4 मत प्राप्त हुए। मंदसौर विधानसभा क्षैत्र में नोटा का बटन कुल 1530 मतदाताओं ने दबाया।

मल्हारगढ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्‍याशी जगदीश देवड़ा (भाजपा) को कुल 114969, नरेंद्र मालवीय (बहुजन समाज पार्टी) को 1206, परशुराम सिसोदिया (कांग्रेस) को 35715, बसंतीलाल मालवीय (स्वतंत्र) को 1195, श्‍यामलाल जोकचंद (स्वतंत्र) को 56034, लालचंद मेघवाल (स्वतंत्र) को 819 मत प्राप्‍त हुए।

मल्‍हारगढ विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त कुल 1436 डाक मतपत्रों में सें प्रत्‍याशी जगदीश देवड़ा (भाजपा) को कुल 529, नरेंद्र मालवीय (बहुजन समाज पार्टी) को 3, परशुराम सिसोदिया (कांग्रेस) को 448, श्री बसंतीलाल मालवीय (स्वतंत्र) को 6, श्‍यामलाल जोकचंद (स्वतंत्र) को 440, लालचंद मेघवाल (स्वतंत्र) को 0 मत प्राप्‍त हुए। मल्‍हारगढ विधानसभा क्षैत्र में नोटा का बटन कुल 1730 मतदाताओं ने दबाया।

 

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्‍याशी हरदीप सिंह डग (भाजपा) को कुल 123504, बलवंत सिंह गुर्जर (बहुजन समाज पार्टी) को 1688, राकेश पाटीदार (कांग्रेस) को 100352, प्रिंस सुर्यवंशी (आजाद समाज पार्टी) को 2798, गोर्वधनलाल हाडा (स्वतंत्र) को 269, नाहरू (स्वतंत्र) को 199, फिरोजुद्दुीन (स्वतंत्र) को 241, राकेश (स्वतंत्र) को 810, शाहिद खान (स्वतंत्र) को 465 मत प्राप्त हुए।

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त कुल 2114 डाक मतपत्रों में सें प्रत्‍याशी हरदीप सिंह डग (भाजपा) को 791, बलवंत सिंह गुर्जर (बहुजन समाज पार्टी) को 10, राकेश पाटीदार (कांग्रेस) को 1274, प्रिंस सुर्यवंशी (आजाद समाज पार्टी) को 7, गोर्वधनलाल हाडा (स्वतंत्र) को 2, नाहरू (स्वतंत्र) को 15, फिरोजुद्दुीन (स्वतंत्र) को 2, राकेश (स्वतंत्र) को 7, शाहिद खान (स्वतंत्र) को 3 मत प्राप्त हुए। सुवासरा विधानसभा क्षैत्र में नोटा का बटन कुल 1838 मतदाताओं ने दबाया।

 

गरोठ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्‍याशी चंदरसिंह सिसोदिया (भाजपा) को 108030, जगदीश रांगोंठा (बहुजन समाज पार्टी) को 1662, सुभाष कुमार सोजतिया (कांग्रेस) को 89355, प्रहलाद सिंह चौहान (स्वतंत्र) को 1352, फूलचंद (स्वतंत्र) को 445, सईद एहमद (स्वतंत्र) को 605, सुरेश धाकड़ (स्वतंत्र) को 538 मत प्राप्त हुए।

गरोठ विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त कुल 1738 डाक मतपत्रों में सें प्रत्‍याशी चंदरसिंह सिसोदिया (भाजपा) को 572, जगदीश रांगोंठा (बहुजन समाज पार्टी) को 6, सुभाष कुमार सोजतिया (कांग्रेस) को 1140, प्रहलाद सिंह चौहान (स्वतंत्र) को 1, फूलचंद (स्वतंत्र) को 1, सईद एहमद (स्वतंत्र) को 1, सुरेश धाकड़ (स्वतंत्र) को 1 मत प्राप्‍त हुए। गरोठ विधानसभा क्षैत्र में नोटा का बटन कुल 1949 मतदाताओं ने दबाया।

 

 

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न

मंदसौर जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना का कार्य आज संपन्न हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सभी को बधाई देते हुए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों आदि सभी ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होनें सभी अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, मतगणना कर्मियों, माईक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात केन्द्रीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्य में सहयोग के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.