ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश की आयरन लेडी कही जाने वाली पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को आज देशभर में अलग अलग जगह याद किया गया, श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। देश की आयरन लेडी कही जाने वाली पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को आज देशभर में अलग अलग जगह याद किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। इसके अलावा इंदिरा गांधी की जयंती पर रविवार को देशभर में जगह जगह आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं से लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं तक ने उन्हे याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं और अन्य लोगों ने भी पूर्व प्रधान मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधान मंत्री थीं। 1966 में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद वह प्रधानमंत्री बनीं। 19 नवंबर 1917 को जन्मीं इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.