ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कांग्रेस की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कर्मचारी की तरह मान्यता-पुर्व मुख्यमंत्रीकमलनाथ

Congress will give employee status to Anganwadi workers in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अंतिम चरण में है, प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कर्मचारी की तरह मान्यता देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, सुपोषित नारी व सुपोषित शिशु से खुशहाल मध्यप्रदेश का नव-निर्माण होगा और मैं इसके लिए वचनबद्ध हूं।’सुपोषण अभियान में आंगनबाड़ी कायकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस सरकार जरुरी कदम उठाएगी।
कमलनाथ ने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार आंगनबाड़ियों को नर्सरी स्कूल की तरह विकसित करेंगे एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी की तरह मान्यता देते हुए वेतनमान देने का नियम बनायेंगे। वेतन वृद्धि, पदोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति, मातृत्व अवकाश एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा देने के लिए न्याय करेंगे।’
उन्होंने आगे कहा, नीति में प्रावधान कर मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का दर्जा देने का उपाय करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्वयं का आवास बनाने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध करायेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का परिवार सहित 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा करायेंगे।
परियोजना अधिकारी व सुपर वाइजर की ग्रेड-पे सुधारेंगे एवं पदोन्नति करेंगे।निष्कासित किए गए संविदा ईसीसीई कोऑर्डिनेटर एवं एनएनएम योजना के आउटसोर्स कर्मचारी को सेवा का अवसर प्रदान करेंगे, प्राथमिकता देंगे और वर्तमान में एनएनएम योजना के आउटसोर्स कर्मचारियों को निरंतर सेवा के अवसर प्रदान करेंगे।

#khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.