ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

मप्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गैस ‎‎सिलेंडर 500 रुपये में ‎मिलेगा, खड़गे ने तमाम बड़े ऐलान किए.उन्होंने एमपी में जातिगत जनगणना के अलावा सागर में संत रविदास जी के नाम से विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा की

भोपाल। मध्यप्रदेश,सागर मे कांग्रेस अध्यक्ष म‎ल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है ‎कि य‎दि मप्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गैस ‎‎सिलेंडर 500 रुपये में ‎मिलेगा। वहीं हर ‎किसान का पूरा कर्जा माफ करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को एमपी के सागर में जनसभा करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे. इस दौरान खड़गे ने तमाम बड़े ऐलान किए.उन्होंने एमपी में जातिगत जनगणना के अलावा सागर में संत रविदास जी के नाम से विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। गौरतलब है‎ कि कांग्रेस की चुनावी तैयारी के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को सतना पहुंचे। सतना में एक रैली को सबोधित करते हुए खरगे ने कई ऐलान किए।
खरगे ने कहा ‎कि राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में जाति जनगणना कराएगी। खरगे ने इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सिफारिश पर मंजूर किए गए बुंदेलखंड पैकेज को लागू नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। यहां पर एलपीजी सिलेंडर सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को हर महीना 1500 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लाई जाएगी। उन्होंने कहा ‎कि 100 यूनिट तक बिजली बिल नहीं लिया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इस दौरान ये भी कहा कि अब हमारी कार्यसमिति में पिछड़े वर्ग के 6 लोग हैं। खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अनुसूचित जाति के लिए पूजनीय संत रविदास के 100 करोड़ रुपये के मंदिर की सागर में आधारशिला रखी, लेकिन दिल्ली में उनकी मूर्ति को ध्वस्त कर दिया गया। खरगे ने इस तरह से बीजेपी पर तंज ‎किया।

पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने टिवीट्र के माध्यम से कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बुंदेलखंड की पवित्र माटी पर भव्य और अभूतपूर्व स्वागत करने के लिए सागर और समस्त बुंदेलखंड की जनता का हृदय से आभार-जय बुंदेलखंड। जय मध्य प्रदेश।

Leave A Reply

Your email address will not be published.