ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव अभियान समिति की बैठक, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि कई मुद्दों पर हुई चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को कांग्रेस चुनाव समिति और कैंपेन कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया गया। साथ ही हार के मार्जिन पर चर्चा हुई। कांग्रेस हारी हुई सीटों पर क्राइटेरिया बनाने की तैयारी में है। कांग्रेस की मीटिंग में हार के मार्जिन पर भी चर्चा हुई है। पार्टी हारी हुई सीटों पर क्राइटेरिया बनाने की तैयारी में है। बैठक के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। सभी सीटों, वर्तमान विधायक, हारी हुई सीटों, मापदंडों, कितनी दफा जीत-हार हुई, वोट के अंतर पर मंथन किया गया है।

https://twitter.com/INCMP/status/1693165790600802494?s=20
मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नियुक्ति के बाद दोनों कमेटियों की पहली बार बैठक हुई। जिसमें कैंपेन की रणनीति और चुनाव की प्लानिंग पर मंथन किया गया। यह मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली। कांग्रेस की इन दो बैठकों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विंध्य के दिग्गज नेता अजय सिंह को छोड़ चुनाव समिति के सभी सदस्य दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, तरुण भनोट, सज्जन सिंह वर्मा, सुरेश पचौरी शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली से एआईसीसी के सचिव अभिषेक दत्त को दूत बनाकर भेजा गया। अभिषेक दत्त मीटिंग की रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे। अभिषेक दत्त, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के करीबी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने विस चुनाव में प्रत्याशियों की सूची पर कहा कि अभी नामों की चर्चा नहीं हुई है। उम्मीदवारों को लेकर चर्चा लगातार जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.