भोपाल । वर्तमान में जारी बारिश का यह दौर लंबा चलने का अनुमान है। शुक्रवार-शनिवार को भी जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर एवं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं रुक-रुककर वर्षा होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में शिथिल पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल एवं उससे लगे उत्तरी ओडिशा के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह मौसम प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में छत्तीसगढ़ की तरफ आगे बढ़ेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के कारण मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विशेषकर पूर्व मप्र में अच्छी वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। 24 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात बनने के भी संकेत मिले हैं। इस वजह से रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बना भी रह सकता है। मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। खेतों में कुम्हलाने लगी फसलें फिर लहलहाने लगी हैं। हालांकि मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस बार मानसून की बारिश सामान्य से कम बनी रह सकती है।
ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय
भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें
मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश
महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
"मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त...
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं...
‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न