ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

कांग्रेस से गये समंदर पटेल शुक्रवार को पुनः कांग्रेस में लौट आए

 

भोपाल। सिंधिया के साथ तीन साल पहले कांग्रेस छोडक़र भाजपा ज्वाइन करने वाले समंदर पटेल शुक्रवार को पुनः कांग्रेस में लौट आए। राजधानी में लिंक रोड-01 पर स्थित पीसीसी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह और विधायक जीतू पटवारी समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। समंदर के साथ उनके समर्थकों ने भी फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए समंदर पटेल सैकड़ों वाहनों के काफिला लेकर भोपाल पहुंचे थे ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया था तो पटेल ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। पटेल ने बताया कि भाजपा में उन्हें न तो सम्मान मिला और न ही कोई मंच। पटेल पूर्व में भी कांग्रेस में थे, लेकिन पिछले मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे नाराज होकर पटेल निर्दलीय मैदान में उतर गए। हालांकि, पटेल व कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार अहीर दोनों हार गए। यहां से ओमप्रकाश सकलेचा विजयी रहे। इसके बाद पटेल कांग्रेस छोड़ टिकट की आस में ही सिंधिया के साथ भाजपा में सम्मिलित हो गए, लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिलता देख वे पुनः कांग्रेस में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए। इससे पहले कुछ और सिंधिया समर्थक नेता इस चुनावी मौसम में कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.