सचिव अमर सिंह भाटी को सीईओ द्वारा नोटीस जारी- आपको ग्राम पंचायत मोल्याडी से स्थानांतरित हुऐ तकरीबन 01 वर्ष का समय हो जाने के बावजूद भी आपके द्वारा एलईडीटीपी तथा पानी का टैंकर एवं अन्य रिकार्ड वर्तमान सचिव एवं सरपंच को सुपुर्द नहीं किया गया जो की सचिव पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा उदासीनता का प्रतिक
मंदसौर। जागरूक मंदसौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपाल अधिकारी कुमार सत्यम इस समय निष्पक्ष कार्यप्रणाली के चलते आमजनता की नजर मे एक दबंग अधिकारी की पहचान बना चके है। भ्रष्टाचारी लापवाह कई सचिव इनके रडार पर है। भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों मे घीरे मल्हारगढ़ जनपद की तत्कालिक ग्राम पंचायत सचिव अमरसिंह भाटी जो वर्तमान मे बोरखेड़ी जिनका तबादला हो चुका और अब जनपद मल्हारगढ मे अटेच है। तत्कालिक लावपरवाह सचिव ग्राम पंचायत मोल्याखेड़ी पर अब नियमानुसार कार्यवाही होना लगभग तय है। मीडिया की जागरूकता के चलते सचिव अमरसिंह भाटी के कई कच्चे चिट्टे पहले भी ओपन होते रहे है।
भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों मे घीरे मल्हारगढ़ जनपद की तत्कालिक ग्राम पंचायत सचिव अमरसिंह भाटी पर नियमानुसार कार्यवाही होना लगभग तय है।
मंदसौरजिला पंचायत मे 22 अगस्त तक देना जवाब
मंदसौर जिला पंचायत के सीईओ द्वारा (कार्यालय जिला पंचायत मंदसौर म.प्र क्रमांक / पंचायत सेल / 23/3667)नोटीस जारी कर अमर सिंह भाटी से पुछा की आपको ग्राम पंचायत मोल्याखेड़ी से स्थानांतरित हुऐ तकरीबन 01 वर्ष का समय हो जाने के बावजूद भी आपके द्वारा एलईडीटीपी तथा पानी का टैंकर एवं अन्य रिकार्ड वर्तमान सचिव एवं सरपंच को सुपुर्द नहीं किया गया जो की सचिव पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा उदासीनता का प्रतिक है। इस संबंध में आप अपना वस्तुस्थिति का स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरकती के समक्ष में 22-8-23 को उपस्थित होकर प्रस्तुत को अनुपस्थिति की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसकी जवाबदारी आप स्वयं की होगी।
मंदसौर। मीडिया ने भ्रष्ट-लापरवाह सचिव अमरसिंह की कारगुजारी को लेकर प्राथमिकता से खबरों के माध्यम से उठाया जिसके चलते मल्हारगढ़ जनपद सीईओ ने बोरख्ेड़ी से तबादला लेकर झारड़ा सचिव बनने से वाले सचिव अमरसिंह भाटी को जनपद मे अटेच किया गया। जानकारी के लए यह बताना आवश्यक है की विगत दिवस ग्राम पंचायत मोल्याखेड़ी सरपंच द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को प्रमुखता से उठाया और सचिव द्वारा पूर्व में किए गए आर्थिक अनियमितता में तेरा लाख की वसूली नोटिस को पुनः अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया जिसके चलते मल्हारगढ़ जनपद सीओ ने तुरंत सचिव अमर सिंह भाटी को ग्राम पंचायत जाड़ा जॉइनिंग से पूर्व जनपद पंचायत मल्हारगढ़ अटैच किया गया।
भ्रष्ट लापरवाह सचिव अमर सिंह द्वारा लंबे समय से उच्च अधिकारियों के नाम का दबदबा एवं पैसे देकर बड़ी पंचायत में तबादला करवाने के बाद खूब मलाई मारने के जुगाड के प्रयास में लगे होने की जानकारी मिली। सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत झारड़ा सचिव बनने के लिए अमर सिंह भाटी ने बडा सोडा किया गया था, मीडिया खबरों की सुर्खियों के बाद उनके मनसूबे अधूरे लगते है।
B4 Times India ने 23 जुलाई 23 कोप्रकाशित खबर भी पढे
मल्हारगढ़ जनपद का सबसे बड़ा भ्रष्ट-लापरवाह सचिव अमरसिंह भाटी के खिलाफ मोल्याखेड़ी सरपंच-सचिव ने सीईओ से की कठोर कार्रवाई की मांग, 13 लाख की वसुली का नोटीस भी पढे
सचिव अमरसिंह से टेंकर, एलईडी सहित अन्य सामान मोल्याखेड़ी पंचायत को नहीं मिले, कार्यवाही हेतु जिला पंचायत सीईओ के नाम सरपंच ने दिया शिकायती आवेदन पत्र, कहा कार्यवाही हो
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले की मल्हारगढ जनपद, क्षेत्र मे भ्रष्टाचार के अरोपो मे अवल्ल सचिव अमरसिंह काफी सुर्खियों मे है। 13 लाख की वसुली मामला हो या गायब टेंकर, एलईडी को ढुढ़ने की मशकत हो सभी कार्यो मे जनपद के सीईओ अनभिग्यता जाहिर करते है और मामलों की शिकायत जिला पंचायत पहूॅच जाती है लेकिन होता क्या है यह हम अपने पाठको को पढ़ने के लिए एक खबर के रूप मे भ्रष्ट सचिव अमरसिंह भाटी से जुड़ी कुछ जानकारी यहां प्रकाशित कर जिला के आला अधिकारीयों, क्षेत्रिय विधायक एवं जनप्रतिनिधीयों को बताना चाहे है की कैसे कोई अदना सा सचिव एक के बाद एक लापवाही भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है और प्रशासन के अला अधिकारी अमरसिंह भाटी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की बजाय प्रोत्साहित करने मे लगे हुए है। जिला पंचायत से जारी नोटीस एवं मोल्याखेड़ी पंचायत के सरपंच द्वारा दिये गये शिकायती पत्र का हम हुबहु प्रकाशान कर रहे है। यह खबर पाठाको के पढ़ने के लिए है।

मल्हारगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत मोल्याखेड़ी के सचिव व सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ को आवेदन पत्र देकर पूर्व सचिव अमरसिंह की शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया है कि मोल्याखेड़ी के पूर्व सचिव अमरसिंह भाटी ने सांसद निधि से प्राप्त पानी टैंकर, 50 इंच एलईडी टीवी और पंचायत के अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए गये हैं जबकि पंचायत मोल्याखेड़ी में चार्ज को 1 वर्ष हो गया है। असंतुष्टों ने सचिव अमरसिंह भाटी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर पंचायत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।
अमरसिंह भाटी से 13 लाख की वसुली का मामला लंबित, मनरेगा में कार्य हुआ नहीं, ओर खर्च बता दिया!
मल्हारगढ जनपद की ग्राम पंचायत मोल्याखैड्डी में मनरेगा के तहत काम किए बिना ही 13 लाख की राशिव्यय करने के मामले में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत सचिव व अन्य को 7 नवम्बर 2022 तक पक्ष रखने का नोटिस जारी किया गया था। चारों से उक्त राशि वसूली की कार्रवाई होना उस समय प्रस्तावित हुआ था। न्यायालय मुख्य कार्यपालन अधिकार जिला पंचायत मंदसौर ने ग्राम पंचायत मोल्याखेड्जी की पूर्व सरपंच सुन्दबाई पति मानसिंह गुर्जर, सचिव अमरसिंह भाटी, जनपद पंचायत सहायक यंत्री स्वाति कसोट, उपयंत्री एएल निनामा के नाम मल्हारगढ़ जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी को म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की घारा 89 के अंतर्गत भेजे गये नोटिस मे बताया ग्राम पंचायत मोल्याखेडी् में मनरेगा योजना अंतर्गत मौके पर कार्य न होने की प्राप्त शिकायत की जाँच परियोजना अधिकारी जिला पंचायत मदसौर ने की। जिसमें निम्नानुसार कार्यों में कमियाँ पाई। ग्राम मुण्डली में आंगनवाड के समीप शमशान विकास मुण्डली में वर्ष 2005-6 में रुपये 4.25 लाख की स्वीति दी जाकर वर्तमान में पोर्टल अनुसार कार्य पर 2.89 लाख व्यय होकर पूर्ण प्रदर्शित है। स्वीकृति अनुसार कार्य पर शमशान विकास के तहत समतलीकरण पहुंच मार्ग किया जाना था, लेकिन वर्तमान में मौका स्थल पर कार्य नहीं दिख रहा है।
ग्राम मोल्याखेझ्ी मे वर्ष 2008-9 मे स्वीकृत डग आउट पोण्ड चर्क कोड 76002003/डब्ल्यूसी /2202034 429787 का कार्य पर मजदूरी के रूप् में रुपये 504396/- का व्यय पोर्टल अनुसार किया जाकर कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन मौका स्थल पर कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मापदण्ड अनुसार नहीं पाई गई और वहां सुचना बोर्ड लगा हुआ नही पाया गया। सीसी ऑनलाईन जारी ऑफलाईन शैष। (3) ग्राम मौल्याखेड़ी से जी में वर्ष 2019-20 में प्रगतिरत तीन डगआउट पौण्ड का भी मौका निरीक्षण किया गया। पर कार्य किया जाना पाया लेकिन कार्य में कमियां नोटिस में बताया। उक्त सदी तीनों उग आउट पोण्डः स्थल चयन तकनिकी कमियां है। कार्य पर एवं लोकेशन नहीं ग्रामवासियों के द्वारा स्थल मौका पर प्रतिविदित किया गया है। जाँचकर्ता अधिकारी ऊँ जाँच प्रतिवेदन के आधार 5 उक्त राशि आपसे समानुपातिक रूप से मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज की जाकर वसूली की कार्रवाई प्रारंम की जाए। इस संबंध में आपको अपने बचाव पक्ष में कोई साक्ष्य दस्तावेज पेश किये जाने हेतु मप्र.पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के अंतर्गत सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष में दिनांक 07-11-22 को उपस्थित होकर प्रस्तुत करे। अनुपस्थिती की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी। जिसकी समस्त जवाबदारी आप स्वयं की होगी।
अमरसिंह भाटी सचिव ग्राम पंचायत मोल्याखेड़ी मे रहते 13 लाख रूपये की आर्थिक अनियमिता के इस मामले को लेकर हमारे प्रतिनिधी द्वारा जनपद एवं जिला स्तर के अधिकारीयों से सेलफोन पर जानकारी लेना चाहि गई लेकिन सभी ने उक्त मामले मे अनभिग्यता जाहिर करते हुए बताया की मामला पुराना है जानकारी लेकर बता सकते है की वसुली हुई या नही। मतलब उक्त मामले मे सब गोलमाल ही प्रतित होता नजर आ रहा है।
सचिव अमरसिंह चगेंरी जैसी ग्राम पंचायतो मे भी चर्चीत रह चुके है। वर्तमान मे बोरखेड़ी मे पदस्थ थे जो 7 जुलाई 2023 को जारी ताबादला सुची मे शमिल है।
सचिव अमरसिंह भाटी से उनकी प्रतिक्रया जानने हेतु उनके सेलफोन नम्बर 9755505004 पर सम्पर्क्र करना चाहा लेकिन मोबाईल पर कोई जबाब नही मिला।
