मंदसौर। मतदाता जागरूकता के अंर्तगत मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु ईवीएम डेमोंसट्रेशन मशीन के साथ प्रभारी अधिकारी द्वारा प्रतिदिन 10 मतदान केंद्रों का भ्रमण किया जा रहा है। मतदान केंद्र पर जाकर रथ में लगी हुई एलईडी के माध्यम से भी मतदाताओं को फॉर्म 6, 7, 8 के संबंध में जानकारी दी जा रही है। तत्पश्चात ईवीएम डेमोंसट्रेशन मशीन द्वारा लोगों को मत डालने संबंधी जानकारी भी प्रभारी अधिकारी द्वारा दी गई।
नोडल अधिकारी पीसी चौहान, अनुविभिगीय अधिकारी एसएस.शक्य, के मार्गदर्शन मे विशाल कुमार जैन तहसील कार्यालय निर्वाचन शाखा, बृजेश सुमन सहायक ग्रेड 3 पशु चिकित्सा विभाग, सुश्री सायमा परवीन सहायक प्राध्यापक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर, प्रदीप शर्मा प्रबंधक मध्य प्रदेश एमपी एग्रो लिमिटेड, श्याम लाल मोदी शिक्षा विभाग, दिनेश पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर, प्रेम प्रकाश पाटीदार शिक्षक शिक्षा विभाग, आदी मतदाता जागरूकता अभियान मे आम मतदाताओं को ईवीएम डेमोंसट्रेशन मशीन के बारे मे वार्ड वार्ड जानकारी दे रहे है।