ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

भोपाल लोकायुक्त की कार्यवाही मे कोषालय का बाबू सरकारी कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सरकारी कोषालय में रिश्वतखोरी की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने छापामार कार्यवाही की। वहां पदस्थ क्लर्क नवीन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि कोषालय का बाबू सरकारी कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि सरकारी कर्मचारी अपने एनपीएस खाते से राशि निकालना चाहता था। जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू नवीन विश्वकर्मा ने इसके लिए रिश्वत की मांग की। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी गई तो नियमानुसार कार्रवाई भी नहीं होगी। कर्मचारी ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल से शिकायत की। शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने शिकायतकर्ता कर्मचारी को केमिकल युक्त नोट देकर भेजा गया। जैसे ही रिश्वत की रकम का आदान-प्रदान हुआ मौके पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नवीन विश्वकर्मा को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, और गिरफ्तार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.