पत्रकारों की दैनिक कठिनाइयों के निराकरण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया जाए- श्री सिंह, आयुक्त जनसंपर्क
भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम एवं छोटे स्तर के समाचार पत्रों के पत्रकारों की दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर मीटिंग का आयोजन होगा। इसमें कलेक्टर, सभी पत्रकारों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। आयोजन के लिए श्री मनीष सिंह आयुक्त जनसंपर्क संचालनालय ने अपने समस्त अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि, छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रिमंडलीय समिति का गठित है। इस समिति द्वारा अनुशंसा की गई है कि जिला स्तर पर पत्रकारों की दैनिक कठिनाइयों के निराकरण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया जाए। श्री मनीष सिंह ने कहा कि, जानकारी मिली है कि पिछले 2-3 सालों से जिला स्तर पर इस बैठक का आयोजन नहीं हुआ है।
आयुक्त श्री मनीष सिंह ने जिला स्तर पर पदस्थ अपने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तत्काल कलेक्टर से संपर्क कर अगस्त के महीने में प्रथम सप्ताह में बैठक की तारीख तय करें। इसके बाद प्रत्येक 3 महीने में जिला स्तर पर पत्रकार कल्याण की बैठक का आयोजन करें और उसकी रिपोर्ट संचनालय को भेजें।
ज्ञात हो मध्यप्रदेश मे लम्बे समय से नव पत्रकार अधिमान्यता भी अटकी हुई है।